झांसी। लहचूरा थाना इलाके के ग्राम धमनापाय निवासी नंदराम का पुत्र राकेश (26) मजदूरी करता था। वह रविवार को गांव के पास में ही रहने वाली बुआ के परिवार में आयोजित तेरहवीं में हिस्सा लेने के लिए गया हुआ था। वहां से वह बुआ के बेटे देवेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर डीजल लेने जा रहा था। इसी दरम्यान झांसी-खजुराहो हाईवे पर एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान राकेश ने दम तोड़ दिया, जबकि देवेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। राकेश अविवाहित था। परिवार में बड़ा भाई अशोक कुमार भी है। ब्यूरो
पोते का इलाज कराने आ रहे किसान की दुर्घटना में मौत
झांसी। पोते का इलाज कराने उसके साथ बाइक पर सवार होकर आ रहे दादा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। टीकमगढ़ जिले के ग्राम खजरी निवासी किसान मनीराम (60) के पोते संजय की काफी दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। उसे बार-बार बुखार आ रहा था। पोते का इलाज कराने मनीराम मंगलवार को उसके साथ बाइक पर सवार होकर मेडिकल कॉलेज आ रहे थे। गाड़ी संजय चला रहा था। इसी दौरान बरुआसागर के पास बाइक में एक कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मनीराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय का इलाज जारी है। ब्यूरो