फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सदर बाजार जाने वाली सड़क पर शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी, जिससे दुकान संचालक समेत दो लोग घायल हो गए। कार की टक्कर से दो बाइकें भी क्षतिग्रस्त हुईं हैं। घटना के बाद चालक और कार में बैठे सवार फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर कार सवारों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजकीय आदर्श विद्यालय कैंपस निवासी शाहरुख सिद्दीकी की कचहरी चौराहे से सदर बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर भोपाल टी स्टॉल के नाम से खान-पान की दुकान है। शुक्रवार की रात तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे दुकान का काम समेटकर अलाव जलाकर ताप रहे थे। उनके साथ दो-तीन लोग और भी थे। इसी दरम्यान कचहरी चौराहे की ओर से एक तेज रफ्तार कार आई। पहले कार ने पास में बनने वाली मूर्तियों में टक्कर मारी, जिससे दो मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके बाद कार दुकान में जा घुसी, जिससे दुकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसके अंदर रखा सामान भी तहस-नहस हो गया। कार की टक्कर लगने से दुकान के पास बैठकर ताप रहे शाहरुख सिद्दीकी व सदर बाजार निवासी सुभाष वर्मा घायल हो गए। इसके बाद भी कार नहीं रुकी। दुकान के पास खड़ी दो बाइकें भी कार की चपेट में आ गईं, जिससे वे क्षतिग्रस्त हो गईं।
कार में चार लोग सवार थे। घटना के बाद वे सभी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लिया, जबकि घायलों को इलाज के लिए भेजा। कार की टक्कर लगने से शाहरुख सिद्दीकी का पैर टूट गया, जबकि सुभाष के सिर मेें चोट आई, जिसका इलाज आईसीयू में जारी है।
विज्ञापन

सदर बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक व अन्य सवारों की तलाश की जा रही है।
बता दें कि इसी दुकान में दो महीने पहले चोरी भी हुई थी। चोर हजारों रुपये की नकदी व दुकान में रखा सामान अपने साथ समेट ले गए थे। इस चोरी का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें