फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी - ग्वालियर राजमार्ग पर करारी के पास कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। उपचार से पहले ही युवक ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सोमवार शाम करारी निवासी संतोष अहिरवार (33) बाइक पर सवार होकर झांसी आने को निकले। अभी वह करारी से निकलकर कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रहे एक कार ने टक्कर मार दी। शरीर में गंभीर चोट आने के कारण वह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां उपचार से पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें