फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तंत्र-मंत्र के फेर में फंसी युवती ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। तंत्र-मंत्र के फेर में फंसकर टीकमगढ़ के अस्तोन गांव निवासी एक युवती ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज मेें भर्ती कराया था। यहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता चंद्रभान कुशवाहा के मुताबिक उसकी छोटी पुत्री निशा कुशवाहा (22) अविवाहित थी। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। उसका कई जगहों पर इलाज कराया गया लेकिन, कहीं फायदा नहीं हुआ। परिवार के लोगों की सलाह पर टीकमगढ़ के तांत्रिक से उन्होंने संपर्क किया था। उसके बाद दोबारा वह नहीं गए लेकिन, निशा उसके पास जाती थी। तांत्रिक के कहने पर निशा ने दो दिन पहले जहर खा लिया। घर में वह अचेत पड़ी थी। उसकी खराब हालात देखकर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें