फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरसराय मुख्य नहर की बढ़ाई जाए क्षमता: विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसराय। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव संजय गर्ग से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पारीछा बांध से निकली गुरसराय मुख्य नहर की क्षमता बढ़ाने, नहर का चौड़ीकरण व गहरीकरण और पानी के बहाव में अवरोध उत्पन्न करने वाली कमियों को दूर करने की मांग की। प्रमुख सचिव को सौंपे पत्र में गरौठा विधायक बताया कि गुरसरांय के आस-पास सिंचाई के लिए पारीछा बांध से गुरसराय तक मुख्य नहर निकली है। इसमें कई खामियां हैं, जिन्हें दूर किया जाना जरूरी है। विधायक ने बताया कि प्रमुख सचिव ने खामियों को दूर करने का भरोसा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें