फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नहर के कुलाबे बंद, 400 एकड़ की सिंचाई प्रभावित

Sat, 24 Oct 2026 02:39 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
समथर। नगर के समीप से निकली बेतवा नहर के कुलावे बंद करने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि खेतों में पलेवा करने के लिए नहर में स्थायी रूप से दो कुलावे हैं जिनसे करीब 400 एकड़ क्षेत्र के खेतों में सिंचाई की जाती है। सड़क निर्माण कार्य करने के दौरान संबंधित ठेकेदार ने दोनों कुलावों को मिट्टी से बंद कर दिया है। इससे फसलों की सिंचाई का काम रुका हुआ है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी मोठ से शिकायत की गई थी उन्होंने संबंधित ठेकेदार को तुरंत कुलावे खोलने के निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक कुलावा खोले नहीं गए हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से कुलावा खुलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें