फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्टेशन पर चला अभियान, महिलाओं के बीच बैठे आठ पुरुष गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था झांसी स्टेशन पर महिला सुरक्षा का मुद्दा
विज्ञापन

अमर उजार इंपैक्ट

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। अमर उजाला की टीम ने बृहस्पतिवार की आधी रात को झांसी स्टेशन पर रुकने वालीं ट्रेनों के महिला कोच और महिला प्रतीक्षालय में पुरुषों की मौजूदगी को उजागर किया। इसके बाद शुक्रवार को रेल प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के निर्देश पर यहां अभियान चलाकर महिलाओं के लिए आरक्षित कोच से पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, महिला प्रतीक्षालय से पुरुषों को खदेड़ा गया।
स्टेशन पर खासकर उन महिलाओं के लिए अलग से आरक्षित प्रतीक्षलय है, जो अकेले ट्रेनों में यात्रा करती हैं। इसके अलावा ट्रेनों में भी महिलाओं के लिए अलग से कोच हैं। लेकिन कुछ पुरुष यहां जबरन घुसते हैं। ऐसा ही मामला अमर उजाला ने अपनी पड़ताल के बाद प्रकाशित किया तो डीआरएम के निर्देश पर आरपीएफ ने शुक्रवार को स्टेशन पर अभियान चलाते हुए आठ पुरुषों को महिलाओं के लिए आरक्षित कोच से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि महिला यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। इसके लिए आरपीएफ को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी सूरत में महिलाओं के लिए आरक्षित कोच और प्रतीक्षालय में पुरुष प्रवेश न कर पाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें