फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पालूत कुत्तों एवं बिल्ली के निशुल्क टीकाकरण को लगेगा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम की ओर से पालतू कुत्तों एवं बिल्लियों के टीकाकरण के लिए निशुल्क टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डा.राघवेंद्र सिंह के मुताबिक 28 सितंबर को शिविर का आयोजन होगा। इसमें मेगा फ्री वैक्सीनेशन कैंप आयोजित होगा। सभी पालतू जानवरों को एंटी रैबीज वैक्सीनेशन मुफ्त में किया जाएगा। इसका सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। यह सर्टिफिकेट सभी पालतू कुत्ता एवं बिल्ली के पंजीकरण में मान्य होगा। उनका कहना है कि बाजार में यह वैक्सीनेशन कराने में पांच सौ रुपये खर्च होते हैं जबकि कैंप में यह निशुल्क कराया जाएगा। यह कैंप सुबह ग्यारह बजे से आरंभ होगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें