योगी 2.0 सरकार के एक साल पूरे होने पर शनिवार को प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि अब तक सदर तहसील के खारी गांव के 200 किसानों का डाटा क्षतिपूर्ति के लिए शासन को भेजा जा चुका है। अभी पूरे जनपद में सर्वे का काम चल रहा है। अब सर्वे के लिए लेखपाल के साथ-साथ भाजपा का एक कार्यकर्ता भी जाएगा। ताकि, वास्तविक स्थिति पता चल सके। वे विकास भवन में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रही थीं।
प्रभारी मंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा झांसी मंडल में किए गए विकास कार्यों की भी जानकारी दी। राहुल गांधी की सजा को लेकर पूछे गए सवाल पर बोलीं कि देश के प्रधानमंत्री के प्रति ऐसे शब्दों का प्रयोग करना, विदेश में भारत की बुराई करना, क्या राष्ट्रहित है। जो देश हित के खिलाफ बोलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।