फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दरवाजा तोड़कर पुलिस ने फांसी के फंदे से युवक को उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार के नंदनपुरा इलाके में प्रेमिका से झगड़ा होने के बाद एक युवक ने कमरा बंद करके फांसी के फंदे पर झूल गया। युवक के पिता ने यह देखकर पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में ही यूपी-112 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से नीचे उतारा। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन

नंदनपुरा खाती बाबा रोड गली नंबर दो की रहने वाली सरोज प्रजापति ने सोमवार आधी रात को यूपी-112 पर सूचना देते हुए बताया कि उनका बेटा नरेंद्र कमरा बंद करके फांसी लगा रहा है। यह सूचना मिलने पर पीआरवी- 4288 में तैनात आरक्षी आशीष सिंह एवं चालक बृजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। यहां नरेंद्र स्टूल के सहारे फांसी लगाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर पहुंची। पिता की मदद से रस्सी काटकर युवक को नीचे उतारा। यहां एंबुलेंस के जरिए उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें