फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: व्यापारी को अगवा कर चार लाख रुपये ट्रांसफर कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
- अगवा कर ले गए कार सवारों ने दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बृहस्पतिवार की रात एक व्यापारी के साथ मारपीट कर उसे अगवा कर ले जाने और जबरन खाते से चार लाख रुपये ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

लक्ष्मी गेट निवासी चूना कारोबारी अंशुल गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर तकरीबन साढ़े तीन बजे वह शिवाजी नगर स्थित एटीएम बूथ अपनी चेक के क्लीयर होने की जानकारी करने गए थे। इसी दरम्यान कार से सात-आठ लोग आए और उन्होंने धमकाते हुए उसे जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद वह उसे कार में घंटों विभिन्न सड़कों पर घुमाते रहे। शाम को वे उसे रेलवे मालगोदाम के पास ले गए। वहां उसके साथ जमकर मारपीट की गई। इस दौरान कार सवारों ने उससे सोने की चेन, अंगूठी लूट ली। साथ ही धमकाते हुए चार लाख रुपये उसके खाते से ट्रांसफर भी करा लिए। इस दरम्यान वे और भी पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बना रहे थे। बाद में उसे धमकाते हुए मालगोदाम के पास छोड़ दिया। व्यापारी ने बताया कि कार सवारों ने उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे वह पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। किसी तरह वह हिम्मत कर देर रात विश्वविद्यालय चौकी पहुंचा। विश्वविद्याल चौकी इंचार्ज का दीपक तोमर ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें