फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अफसरों को चकमा देकर बदले रूट से झांसी पहुंचीं बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। डग्गामार वाहनों की जांच करने के लिए आरटीओ और रोडवेज के अधिकारी रक्सा टोल प्लाजा पर इंतजार करते रहे, लेकिन बस चालक बदले रूट से सवारी लेकर झांसी पहुंच गए। रात भर इंतजार करने के बाद महज एक टूरिस्ट बस ही टोल प्लाजा से गुजरी।
कोटा, इंदौर, अहमदाबाद, सूरत, भोपाल, गुना सहित कई शहरों से आने वाली पचास से अधिक बसें रोजाना रक्सा टोल प्लाजा से महानगर में प्रवेश करती हैं। मुख्यमंत्री के आदेश पर आरटीओ और रोडवेज के अधिकारियों ने डग्गामार बसों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। जांच के दौरान सोमवार को तीन टूरिस्ट बसों के साथ ही चार ओवरलोड ट्रक बंद किए गए थे। कई बसों के चालान भी किए गए थे। कार्रवाई की भनक लगते ही बस चालक और संचालक भी अलर्ट हो गए। मंगलवार रात ग्यारह बजे से बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे तक आरटीओ और रोडवेज अधिकारी रक्सा टोल प्लाजा पर जमे रहे, लेकिन सिर्फ एक ही टूरिस्ट बस ने शहर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रभात पांडेय ने बताया कि बसों के अन्य रूट से शहर में प्रवेश की जानकारी मिली है। रक्सा टोल प्लाजा पर चार घंटे में महज एक ही टूरिस्ट बस गुजरी है। अब दूसरे रूटों पर भी टीमें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें