फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Bus Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, 23 यात्री थे सवार; तीन की हालत नाजुक

Wed, 10 May 2023 07:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

बस के नीचे गिरते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार यात्री उसके नीचे दब गए। बस में 12 महिला, बच्चों समेत कुल 23 यात्री सवार थे। 
विज्ञापन
झांसी बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एरच में बेतवा नदी पुल के आगे मोड़ पर बुधवार दोपहर सवारियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस में सवार यात्री करीब 23 यात्री उसके नीचे दब गए। यह सभी चोटिल हो गए। इसमें एक पुरुष समेत दो महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालात नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन

एरच थाना प्रभारी अशोक कुमार उपाध्याय के मुताबिक प्राइवेट बस गुरसराय से सवारियों को लेकर पूंछ जा रही थी। बस एरच कस्बे से होते हुए बेतवा नदी का पुल पार करके जैसे ही आगे मोड़ तक पहुंची, तेज रफ्तार होने की वजह से चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। बस नीचे खाई में जाकर पलट गई। 

बस के नीचे गिरते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार यात्री उसके नीचे दब गए। बस में 12 महिला, बच्चों समेत कुल 23 यात्री सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। 
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला। इन सभी को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इन सभी की छुट्टी कर दी गई जबकि कन्हैया लाल (50) निवासी उरई, सोनम (26) पत्नी निसार निवासी गुरसराय एवं हिना (23) पत्नी मोहम्मद निवासी गुरसराय को गंभीर चोट आ गई। डॉक्टरों ने तीनों को ही मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि दुर्घटना के बाद वाहन चालक एवं खलासी मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें