झांसी। बस की टक्कर लगने से घायल हुए किसान की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
महोबा जनपद के कुलपहाड़ निवासी हरीशंकर (65) खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करते थे। शुक्रवार की रात तकरीबन आठ बजे वे किसी काम से घर के बाहर पैदल ही गए हुए थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बस ने उनमें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए पहले उन्हें कुलपहाड़ अस्पताल और उसके बाद महोबा ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पांच पुत्रियां व एक बेटा महेश कुमार है, जो कोचिंग चलाता है। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।