फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: करंट की चपेट में आने से झुलसे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। पूंछ के बडेरा गांव में खेत में कीटनाशक के छिड़काव के समय युवक करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया था। गंभीर हाल में परिजन उसे लेकर मोंठ ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

बडेरा गांव निवासी अंकित मंंगलवार को खेत में दवा का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान वह खेत में बिछी तार से करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से झुलसकर वह अचेत हो गया। उसे अचेत देखकर आसपास के लोग भी जुट गए। उसे तुरंत अस्पताल ले आया गया लेकिन, कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में पत्नी समेत बेटा अमित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें