फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेली विधाओं को विश्व स्तर पर मंच दिया जाएगा : हरगोविंद कुशवाहा

विज्ञापन
नोट। ग्राम भदरवारा के स्कूली बच्चों की फोटो भेजी गई है। - फोटो : samvad
विज्ञापन
भंडरा। ग्राम पंचायत भंडरा में पहाड़ किनारे स्थित प्राचीन अंबे गौरी माता मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों द्वारा बुधवार को रंग पंचमी के मौके पर फागोत्सव के चलते राई गायन एवं नृत्य का आयोजन कराया गया। जिसका उद्घाटन राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हरगोविंद कुशवाहा, मऊरानीपुर ब्लाॅक प्रमुख आनंद सिंह परिहार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिपाल सिंह झांकरी, राघवेंद्र सिंह चौहान, भाजपा चुरारा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाहा, जिला प्रतिनिधि सुभाष मौर्य, यज्ञजीत सिंह आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में आधा दर्जन राई नृत्यांगनाओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसने श्रोताओं का मन मोह लिया। इस दौरान शत्रुघ्न पटेल, पुष्पेंद्र पटेल, लखन पटेल, सत्यनारायण सोनकिया मौजूद रहे। संवाद

नोट। ग्राम भदरवारा के स्कूली बच्चों की फोटो भेजी गई है।- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें