एरच। थाना क्षेत्र के अहरौरा निवासी सोमेश कुमार ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। बताया कि वह गुरूवार दोपहर मकान का निर्माण करा रहा था। इसी दौरान गांव के ही आधा दर्जन दंबगों और उनकी पत्नियों ने छतों के ऊपर से उस पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिए। इससे उसके शरीर में कई जगह चोट आई है। पीड़ित ने बताया कि उक्त लोग उसके साथ कभी भी अनहोनी कर सकते हैं। पीड़ित ने दंबगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद