फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घर का ताला तोड़कर उड़ाई बुलेट, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रक्सा के करौंदी माता मंदिर के पास रहने वाले कारोबारी उमंग गर्ग के घर घुसकर चोरों ने उनकी बुलेट उड़ा दी। चोरी करने के बाद बदमाश हाइवे से होते हुए भाग निकले। चोरी की पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कारोबारी उमंग गर्ग ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब डेढ़ बजे चोर उसके घर में घुस आए। चोर घर के गलियारे में खड़ी बुलेट का ताला तोड़कर उसे चोरी कर ले गए। उमंग ने घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें