झांसी। पंद्रह दिन पहले थाना सीपरी बाजार के लहरगिर्द इलाके से रात तीन बजे एक व्यक्ति की बुलेट बाइक चोरी चली गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन, सुराग हाथ नहीं लग सका था। पुलिस को छानबीन के दौरान दतिया निवासी सद्दाम व इमरान के बाइक चोरी करने की जानकारी मिली थी। सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह थाना सीपरी बाजार थाने से एसआई अजय भदौरिया, देवेश कुमार, सदानंद यादव व अंकित राज ग्वालियर पहुंचे। यहां दोनों बदमाशों से की गई पूछताछ में बाइक चोरी करने का जुर्म स्वीकार किया। बाइक बरामद नहीं हो सकी। एक साथी को बाइक दे दी थी। पुलिस ने साथी की जानकारी भी ली है। साथ ही बताया कि पिछले माह कोतवाली क्षेत्र में भी एक मकान में चोरी की थी। पुलिस टीम को कई सुराग भी मिले हैं। ब्यूरो