फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बुलडोजर चला पूर्व उपसभापति से कब्जामुक्त कराई 1.6 एकड़ जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
- लहरगिर्द में दो करोड़ की जमीन पर किया था अवैध निर्माण, नगर निगम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। हिस्ट्रीशीटर और पूर्व उपसभापति गुलशन यादव के अवैध निर्माण पर फिर से नगर निगम का बुलडोजर चला। लहरगिर्द में 1.6 एकड़ भूमि पर अवैध निर्माण ढहा दिया गया। इस संपत्ति की कीमत दो करोड़ बताई गई है।
विज्ञापन

लहरगिर्द में गाटा संख्या 1781, 1782, 1783 राज्य सरकार की संपत्ति है, जो कि नगर निगम के प्रबंधन में है। नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने बताया कि इस भूमि पर गुलशन यादव द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया गया था। कई बार नोटिस देने के बावजूद अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। इससे पहले भी इस भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को हटाया गया था। 1.6 एकड़ में अवैध कब्जा अभी भी था। शनिवार को अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता की देखरेख में नायब तहसीलदार भानु प्रताप, लेखपाल दामोदर कुमार, संपत्ति अधीक्षक बृजेश वर्मा, संपत्ति निरीक्षक स्वदेश सिंह, अरविंद कुमार मिश्रा आदि मौके पर पहुंचे और पांच मकानों को ढहा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें