फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सिलोरी से चोरी हुई भैंस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टहरौली। ग्राम सिलोरी से चोरी हुई एक भैंस और दो पड़ियों को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की भैंस-पड़ियों, एक पिकअप वाहन और 1300 रुपये नकद मिले। आरोपियों संदीप यादव और दिलीप उर्फ दीपू यादव को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। सिलोरी निवासी नरेंद्र कुमार ने 11 अक्तूबर की रात भैंस और दो पड़ियों की चोरी की तहरीर दी थी। जांच में संदीप और दिलीप द्वारा भैंसों को दिनेश यादव के बाड़े में छिपाने का पता चला। 13 अक्तूबर की रात उन्हें पिकअप में लादकर ले जाने की तैयारी थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर सिलोरी तिराहा पर दबिश दी गई। पुलिस ने आरोपियों को भैंस और पड़ियों को पिकअप में लादते हुए पकड़ा। प्रभारी निरीक्षक सरिता मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें