फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : वैदिक गणित से सीखेंगे चुटकी में सवाल हल करना

विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं पास विद्यार्थी भी कर सकेंगे तीन-तीन माह के दो सर्टीफिकेट कोर्स, 30 सीट के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विवि के गणित विभाग में तीन माह के दो सर्टीफिकेट कोर्स शुरू होने जा रहे हैं, जो 12वीं पास विद्यार्थी भी कर सकेंगे। सर्टीफिकेट कोर्स के लेवल-एक में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न तुरंत हल करने की टिप्स सिखाई जाएंगी। लेवल-दो में अंक गणित, बीज गणित व रेखा गणित के मूल सिद्धांत सिखाए जाएंगे। इन कोर्स के लिए 30-30 सीटें निर्धारित हैं, जिसके आवेदन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

गणित विभाग के प्रो. अवनीश कुमार ने बताया कि वैदिक गणित के दो सर्टीफिकेट कोर्स शिक्षा सत्र 2024-25 में शुरू किए हैं। वैदिक गणित में सहज तरीके से सवालों को हल करने की टिप्स हैं, जो प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों के लिए काफी कारगर साबित होती है। इसी वजह से विवि ने दोनों सर्टीफिकेट कोर्स करने वाले विद्यार्थियों की पात्रता 12वीं पास रखी है। इस कोर्स का युवाओं को ज्यादा लाभ मिले, इसलिए इसकी फीस 1500 रुपये रखी गई है। इनमें दाखिले के लिए उम्मीद से काफी ज्यादा आवेदन आए हैं। तीन माह के कोर्स होने के चलते प्रत्येक शैक्षिक सत्र में चार बार इसका संचालन किया जाएगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में आने वाली दिक्कतों का निदान कर सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें