फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 को एलपीयू से भिड़ेगा बीयू, 16 सदस्यीय फुटबॉल की टीम पंजाब रवाना

Mon, 27 Nov 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
sports, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
पंजाब के देश भगत विश्वविद्यालय में होने वाली अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की टीम रवाना हो गई है। 29 नवंबर से शुरू होने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन बीयू की टीम लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) से भिड़ेगी।
विज्ञापन

पिछले महीने हमीरपुर के रामकृष्ण कॉलेज, कुरारा में अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता हुई थी। इसमें बुंदेलखंड विश्वविद्यालय समेत 16 कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया था।

स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सूरज पाल सिंह ने बताया कि 16 सदस्यीय टीम में बीयू के देवेंद्र सिंह, गगन बाबू वर्मा, विशाल कुमार, सचिन वर्मा, ओवेश नियाज, अनुज वर्मा, रविंद्र कुमार, शेख अरबाज, उरई के जेडीएनसी डिग्री कॉलेज के सत्यम निरंजन, कुरारा के एसआरके पीजी कॉलेज के सलीम अहमद, उरई के बंशीधर कॉलेज के सुशील कुमार, आलोक सिंह, बांदा के एकलव्य कॉलेज के शैलेंद्र कुमार वर्मा, बांदा के जेएन कॉलेज के विष्णु धुरिया, एसडीडीसी झांसी के रेन शक्ति व  अर्पित सिंह शामिल हैं। टीम चयन के बाद 10 दिन का कैंप लगाकर सभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि पंजाब के देश भगत विश्वविद्यालय में 29 नवंबर से प्रतियोगिता शुरू होगी। बुधवार को बीयू की टीम पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें