अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बाहर अतिक्रमण कर लगाई गई अस्थायी दुकानें और ठेलों को हटवाने की छात्रों ने मांग की है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को बताया कि बाहरी तत्वों के जमावड़े से छात्राओं को परेशानी होती है। विश्वविद्यालय के पुरुष छात्रावास और हिंदी विभाग के पास के गेट पर सुबह से शाम तक अतिक्रमण रहता है। इन दुकानों पर पान-मसाला और सिगरेट भी बेधड़क बिकते हैं। छात्रों ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बाहरी तत्वों के कारण छात्राएं आवागमन में असहज महसूस करती हैं। इससे विश्वविद्यालय परिसर में आने-जाने में भी काफी दिक्कत होती है। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने छात्रों की मांग पर संज्ञान लिया है। उन्होंने नगरायुक्त को पत्र लिखा है। इसमें अस्थायी अतिक्रमण हटवाने और समस्या का समाधान करने को कहा गया है।