फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : सेशनल संग सेमेस्टर परीक्षा, मुसीबत में पड़े छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में एमबीए की सेशनल और सेमेस्टर परीक्षाएं एक साथ पड़ रही हैं। इसके अलावा कुछ छात्रों का बैक पेपर भी साथ में पड़ रहा है। इस वजह से छात्र बड़ी मुसीबत में पड़ गए हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी कैंपस में चलने वाले व्यावसायिक कोर्सों की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 जनवरी से शुरू होनी हैं। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। ये परीक्षाएं एक फरवरी को समाप्त होनी हैं। वहीं, बीयू में एमबीए विभाग की सेशनल परीक्षाएं छह से 13 जनवरी तक चलनी हैं। ऐसे में दोनों परीक्षाएं एक साथ पड़ रही हैं। इससे छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।
इसके अलावा कुछ छात्रों का बैक पेपर भी सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ पड़ रहा है। इस वजह से वो दोनों में से कोई एक ही परीक्षा दे सकेंगे। इस मामले में परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर का कहना है कि अभी संभावित परीक्षा कार्यक्रम बनाया गया है। सभी विभागों और छात्रों से आपत्ति मांगी गई है। एक छात्र ने बैक पेपर को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। आगे भी आपत्तियां आती हैं, उनको मद्देनजर रखते हुए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन विभागों की सेशनल परीक्षाएं सेमेस्टर एग्जाम के साथ पड़ रही हैं। उन विभागों को सेशनल परीक्षाओं का कार्यक्रम बदलना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें