फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू: बीएड की पूल काउंसलिंग कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक से 4.22 लाख रैंक तक के छूटे अभ्यर्थी हो सकेंगे शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अब 22 अक्तूबर से बीएड की पूल काउंसलिंग शुरू होगी। इसमें एक से 4.22 लाख रैंक तक के काउंसलिंग से छूटे और सीट आवंटन के बावजूद प्रवेश न लेने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा कराई जा रही बीएड काउंसलिंग के तीन चरण पूरे हो चुके हैं। 15 से 21 सितंबर तक चली पहले चरण की काउंसलिंग में 13018, 23 सितंबर से एक अक्तूबर तक चली दूसरे चरण की काउंसलिंग में 15,916 और तीन से नौ अक्तूबर तक चली तीसरे चरण की काउंसलिंग में 15800 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। आंकड़ों को देखें तो तीन चरणों की काउंसलिंग में अब तक महज 11 फीसदी अभ्यर्थियों ने ही बीएड काउंसलिंग में हिस्सा लिया है। अब बीयू द्वारा 22 अक्तूबर से बीएड की पूल काउंसलिंग शुरू कराई जा रही है। इसमें तीन चरणों की काउंसलिंग में हिस्सा न लेने वाले, कॉलेज आवंटन होने के बाद प्रवेश न लेने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। कुलसचिव विनय कुमार सिंह का कहना है कि सरकारी, अनुदानित कॉलेजों में जिन सीटों का आवंटन नहीं हुआ है, उनमें अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे। पूल काउंसलिंग 29 अक्तूबर तक चलेगी। आवंटन के दौरान ही अभ्यर्थियों को फीस भी जमा करनी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें