फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीयू ने छात्रों को बनाया ‘अप्रैल फूल’

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी करने में बड़ी चूक कर दी। बीयू के परीक्षा विभाग ने सभी प्राचार्य और केंद्राध्यक्ष को जारी कार्यक्रम में एक जगह पर बीए तृतीय वर्ष के साइकोलॉजी तृतीय का पेपर 24 अप्रैल तो दूसरी जगह 24 मई को आयोजित कराने की बात लिख थी। इससे छात्र-छात्राओं के सामने भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की वार्षिक, सेमेस्टर परीक्षाएं 29 मार्च से शुरू हो चुकी हैं। इस बीच, विश्वविद्यालय द्वारा दूसरी बार परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। संशोधित कार्यक्रम में बीयू प्रशासन ने ऐसी चूक कर दी, जिससे छात्र-छात्राएं असमंजस में पड़ गए हैं कि आखिर उनका पेपर इसी महीने है या फिर अगले माह। दरअसल, बीए तृतीय वर्ष के साइकोलॉजी के तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा 11 अप्रैल को द्वितीय पाली में आयोजित होनी थी। संशोधित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय ने शुरूआत में इस विषय के प्रश्नपत्र की तिथि 24 अप्रैल लिखी। जबकि, जो समय सारिणी है, उसमें 24 मई को साइकोलॉजी का पेपर होने का उल्लेख कर दिया। इन दोनों तिथियों में पूरे एक महीने का अंतर है। कॉलेज के प्राचार्यों का कहना है कि बार-बार परीक्षा कार्यक्रम मेें बदलाव करने से छात्र-छात्राओं को बहुत परेशानी हो रही है। साथ ही उनमें असंतोष भी है। विश्वविद्यालय के पास संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की सूचना छात्र-छात्राओं के पास भेजने का कोई स्त्रोत नहीं है। वह कॉलेजों को इसकी सूचना भेजते हैं। कॉलेज द्वारा जब छात्र-छात्राओं को सूचना भेजी जाती है, तो बहुत से छात्र सूचना देख नहीं पाते हैं। इससे परीक्षा छूटने का खतरा रहता है। छूटी हुई परीक्षा दोबारा कराने पर विश्वविद्यालय छात्रों से अतिरिक्त शुल्क लेता है।

नकल रोकने को हर जिले में बनाई अलग से टीम
बीयू ने नकल रोकने के लिए अब हर जनपद में अलग से टीम बना दी है। इसमें राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों के शिक्षकों को लगाया गया है। किसी जिले में दो तो किसी में चार सदस्य टीम में हैं। ये भी औचक निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन


लिपकीय त्रुटि की वजह से बीए तृतीय वर्ष के साइकोलॉजी तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा तिथि एक जगह 24 अप्रैल लिख गई है। जबकि, ये परीक्षा 24 मई को होगी। संशोधित पत्र मंगलवार को जारी कर दिया जाएगा। - राजबहादुर, परीक्षा नियंत्रक, बीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें