फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हॉस्टल के कमरे...हॉकी-डंडों से भरे...यहां पढ़ाई होती है या लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में हॉक ी है डंडे हैं और लोहे की रॉड है। अब जरा सोचिए कि हॉस्टल के कमरों में कोर्स की किताबों की जगह लड़ाई के सामान का क्या मतलब है। बुधवार को जब रैगिंग को लेकर छात्रों के दो गुटों में संघर्ष हुआ तो छात्रों के हाथों में हॉकी नजर आ रही थीं। इतना ही नहीं एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब दौड़ रहा है जिसमें छात्र डंडे लेकर इधर उधर घूमते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

रैगिंग को लेकर हुए बवाल में घायल छात्रों और उनके साथियों ने बताया कि हॉस्टलों में छात्र लाठी-डंडे इकट्ठा करके रखे रहते हैं। जब भी कोई विवाद होता है तभी सब लोग दौड़कर हास्टल में पहुंचते हैं और लाठी डंडे निकाल लाते हैं। इसकी शिकायत कई बार यूनिवर्सिटी प्रशासन से की जा चुकी है लेकिन किसी ने हॉस्टल के कमरों का निरीक्षण तक नहीं किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जिस तरह का दृश्य नजर आ रहा है वह यूनिवर्सिटी प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
वीडियो में चीख-चीखकर कह रहे छात्र..हॉकी निकालकर लाओ
झांसी। जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच हुए विवाद का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ छात्र कहते सुने जा रहे हैं कि ह़ॉस्टल से हॉकी लेकर आओ। डंडे निकाल लाओ। इससे साफ है कि जिस कमरे में पढ़ाई का सामान होना चाहिए था वहां लड़ाई का सामान रखा जा रहा है। अगर प्रशासन ने जल्द ही ध्यान नहीं दिया तो कोई बड़ी घटना सामने आ सकती है।
विज्ञापन

जल्द ही छात्रावास का निरीक्षण करके व्यवस्थाएं देखी जाएंगी। वहीं, मारपीट की घटना के मामले में कमेटी गठित की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी व्यवस्था कर दी गई है कि कोई भी बाहरी कैंपस में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन

विनय कुमार सिंह, कुलसचिव, बीयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें