फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीयू की सम सेमेस्टर की परीक्षा 14 से

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित व्यावसायिक पाठयक्रमों की सम सेमेस्टर की संस्थागत, भूतपूर्व, बैक पेपर व श्रेणी सुधार की परीक्षा 14 मई से शुरू होकर 18 जून तक चलेंगी। परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में सुबह सात से नौ, साढ़े दस से साढ़े बारह और दो से शाम चार बजे तक होगा। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। यदि किसी विद्यार्थी के एक ही पाली में दो पेपर पड़ रहे हैं तो वह शिकायत छह मई तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में दर्ज करा सकता है। उन्होंने बताया कि 100 प्रश्नों वाले प्रश्नपत्रों को हल करने की अधिकतम समय सीमा ढाई घंटे और शेष सभी प्रश्नपत्रों की अवधि दो घंटे रहेगी। प्रत्येक प्रश्न एक नंबर का होगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें