झांसी। कॉलेज में चल रहे स्नातक, परास्नातक के रेगुलर कोर्सों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं के पास चार दिन का और मौका है। ऑनलाइन प्रवेश की तिथि निकलने के बाद बीयू की ओर से पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी।
बीयू से संबद्ध कॉलेजों के राजकीय, अनुदानित और स्ववित्तपोषित कॉलेजों में संचालित बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमकॉम कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 अगस्त है। बीयू की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर छात्र-छात्राएं कॉलेजों में प्रवेश के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इसके एक-दो दिन बाद बीयू की तरफ से प्रवेश की पहली मेरिट जारी कर दी जाएगी। मेरिट में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को कॉलेजों में पहुंचकर अपना प्रवेश कंफर्म कराना होगा। फिर रिक्त सीटों पर दूसरी मेरिट जारी होगी। वहीं, आंकड़ों को देखें तो पिछले सालों के मुकाबले इस बार काफी कम आवेदन आए हैं। बीए में करीब 76 हजार, बीएससी में 18 हजार और बीकॉम में साढ़े चार हजार फार्म भरे गए हैं। जबकि, एमए में 18,097 और एमकॉम में 1362 आवेदन आए हैं।