फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : यूजी-पीजी में दाखिले की प्रवेश परीक्षा 29 को

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के स्नातक-परास्नातक (यूजी-पीजी) में दाखिले की प्रवेश परीक्षा 29 जुलाई को छह जिलों में कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा 23 जुलाई को तीन पालियों में होगी।बीयू के प्रवेश समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि कैंपस के यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों की 5600 सीटें हैं। इनमें दाखिले के लिए 8600 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि आवेदनों की स्क्रूटनी का काम पूरा कर लिया गया है। बुधवार की देर शाम परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा झांसी, ग्वालियर, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद और छतरपुर के परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण मंगलवार को कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे, दूसरी दोपहर 12.30 बजे से दो बजे और तीसरी पाली की परीक्षा शाम चार बजे से 5.30 बजे तक होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें