झांसी। जून माह में परीक्षा ड्यूटी न करने पर अड़े शिक्षकों के साथ हुई वार्ता के बाद सोमवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश को संशोधित कर दिया। विश्वविद्यालय परिसर व सभी संबद्ध महाविद्यालयों में अब 11 जून से 20 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान सभी परीक्षाएं पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही चलेंगी। परीक्षा ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को एक के बदले एक प्रतिकर अवकाश पहले की तरह दिया जाएगा। प्रतिकर अवकाश प्राचार्य स्तर पर समायोजित किया जाएगा। हालांकि, बूटा की ओर से बीयू के इस फैसले पर असहमति जताई है। बूटा के महामंत्री अनिरुद्ध गोयल ने कहा कि महाविद्यालयों के प्राचार्यों द्वारा शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश नहीं दिया जाता है। ऐसे में बीयू द्वारा ग्रीष्माकाश की अवधि में किए गए बदलाव का शिक्षकों को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। ब्यूरो