झांसी। बीयू के एक प्रशासनिक अधिकारी के लेनदेन का ऑडियो वायरल हो रहा है। करीब चार दिन पहले एक प्रशासनिक अधिकारी का ऑडियो वायरल हुआ, जो घूमते हुए बीयू के अधिकारियों तक पहुंच गया। प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि यह कई वर्ष पुराना है। दावा किया कि यह ऑडियो तब का है, जब उसके बच्चे ग्वालियर के एक स्कूल में पढ़ते थे और अब पीजी कर चुके हैं। इसकी जांच के लिए कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है, जिसमें प्रो. पूनम पुरी, प्रो. मुन्ना तिवारी व डिप्टी रजिस्ट्रार सुनील सेन को शामिल किया गया है। वहीं, संबंधित प्रशासनिक अधिकारी का कहना है कि ऑडियो काफी पुराना है, जो तोड़-मरोड़कर वायरल किया जा रहा है। ब्यूरो