फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू: स्टूल को लेकर हुई बहस के बाद छात्रों ने छात्राओं को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में स्टूल को लेकर हुई बहस के बाद छात्रों ने छात्राओं को धमकाया। विरोध करने पर कैंटीन संचालक से भी छात्रों की बहस हुई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। छात्राओं ने मामले की शिकायत विभाग की शिक्षिका से की है।
विज्ञापन

बीयू में एमबीए विभाग के सामने कैंटीन बनी हुई है। शनिवार को यहां पर विधि विभाग के कुछ छात्र बैठे हुए थे। तभी फाइन आर्ट्स विभाग की छात्राएं पहुंचीं। एक छात्रा ने छात्रों के पास रखा स्टूल बैठने के लिए उठा लिया। इसका छात्र विरोध करने लगे। छात्रा ने कहा कि स्टूल पर कोई बैठा नहीं था, इसलिए उठाया है। इस पर विधि विभाग के छात्रों और फाइन आर्ट्स की छात्राओं के बीच बहस शुरू हो गई। कैंटीन संचालक ने भी छात्रों को रोका तो वो उससे ही बहस करने लगे। सूचना पर कुलानुशासक प्रो. आरके सैनी भी मौके पर पहुंच गए। विवाद बढ़ता देख उन्होंने कैंटीन शाम तक के लिए कैंटीन बंद करने को बोल दिया। बाद में कैंटीन संचालक ने भी डायल 112 पर फोन कर दिया। मामला शांत होने के बाद छात्राएं विभाग पहुंचीं और शिक्षिका डॉ. श्वेता पांडेय को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें छात्रों पर धमकाने का आरोप लगाया। शिक्षिका ने बताया कि सोमवार को शिकायती पत्र कुलानुशासक के पास भेज दिया जाएगा। वहीं, कुलानुशासक का कहना है कि शिकायती पत्र मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें