फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू: नैक मूल्यांकन के दौरान बेहतर रहे छात्रों की उपस्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में 12 से 14 दिसंबर तक नैक का मूल्यांकन होना है। बृहस्पतिवार को हुई समीक्षा बैठक में बीयू अधिकारियों ने नैक की तैयारियों की समीक्षा की। नैक की टीम के सामने दी जाने वाली प्रजेंटेशन को अंतिम रूप दिया। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने विभागों के चल रहे सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि मूल्यांकन के दौरान विभागों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बेहतर रहे। विद्यार्थियों को नैक की टीम को लेकर जानकारी दें। क्योंकि, नैक की टीम छात्रों से भी रूबरू होगी। उनका भी फीडबैक लेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें