फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू: नियुक्तियों की जांच कराने पर अड़े एबीवीपी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती में अनियमितता का आरोप लगाते हुए एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का दूसरे दिन शुक्रवार को भी अनशन जारी रहा। कार्यकर्ता नियुक्तियों की जांच कराने पर अड़े हैं। उन्होंने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ भी किया। इस दौरान एमएलसी भी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे।
अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओं ने कहा कि जैसे-जैसे आंदोलन आगे बढ़ रहा है। बीयू प्रशासन द्वारा की जा रही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से लेकर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमिताओं के नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं। इनोवेशन सेंटर एक लैब है। इसका इस्तेमाल जरूरत के अनुसार विभागों के छात्रों, शिक्षकों द्वारा किया जाता है। इसमें भी सहायक आचार्य की नियुक्ति कर ली गई है। यह पद सृजन अनुचित लाभ देने के लिए मनमाने तरीके से किया गया है। बीयू इकाई अध्यक्ष हर्ष शर्मा ने कहा कि बीयू प्रशासन को अनियमितताओं के खिलाफ कई बार ज्ञापन दिया। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हर बार झूठा आश्वासन मिला। इसी वजह से वे अनशन पर बैठे हैं। विकास शर्मा ने कहा कि बीयू प्रशासन की सदबुद्धि के लिए शुक्रवार को यज्ञ भी किया गया। अनशन स्थल पर एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी भी पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बात सुनी। वहीं, बीयू कुलसचिव विनय कुमार सिंह का कहना है कि नियुक्ति प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएड प्रवेश परीक्षा, नैक मूल्यांकन में भी अनियमितता के आरोप
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा से लेकर नैक मूल्यांकन में वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए। कहा कि वित्त अधिकारी के होते हुए भी बीएड की परीक्षा कराने के लिए निजी बैंक में संयुक्त खाता खोला गया। एक बड़ी धनराशि स्थानांतरित की गई। इसका कोई हिसाब नहीं है। इसकी जांच कराकर तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें