फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विधानसभा चुनाव की बसपा कार्यकर्ताओं ने शुरू की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बसपा कार्यकर्ताओं ने अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। सेक्टर एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए नए सिरे से गठन किया जा रहा है। मंडल स्तर के नेताओं समेत जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारी बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने में लगे हैं। मऊरानीपुर विधानसभा के सेक्टर नोटा, भिटौरा में मुख्य मंडल प्रभारी रविकांत मौर्य की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर संपर्क किया। पार्टी नेताओं का कहना है कि स्थानीय कार्यकर्ताओं की सहमति से ही सेक्टर कमेटियों का गठन होगा। पार्टी से कट चुके मिशनरी कार्यकर्ताओं को भी जोड़ने की कोशिश की जा रही है। नोटा में सेक्टर अध्यक्ष सतेंद्र कुमार, भिटौरा में सेक्टर अध्यक्ष नृपेंद्र कुमार एवं सेक्टर महासचिव रामकुमार पाल को बनाया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष श्रेयांश दिनकर, विधानसभा सचिव रोहित वंशकार, रमेश कुमार अहिरवार, बृजभान दिनकर, लालाराम पटेल, संजू चौधरी समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें