फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा : टिकट के दावेदारों ने लखनऊ में डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्याशी के निष्कासन पर पदाधिकारियों ने साधी चुप्पी, पार्टी सुप्रीमो के निर्देश का इंतजार
विज्ञापन

पार्टी अध्यक्ष का निर्णय मान्य: राकेश कुशवाहा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बहुजन समाज पार्टी के झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशी राकेश कुशवाहा बरुआ के निष्कासन के बाद टिकट पाने के लिए प्रयास शुरू हाे गए हैं। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को बसपा के कुछ नेता लखनऊ पहुंचकर टिकट पाने के प्रयास में जुट गए हैं।
दूसरी ओर प्रत्याशी के निष्कासन के बाद अब पार्टी के स्थानीय वरिष्ठ पदाधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। उधर, राकेश कुशवाहा का कहना है कि पार्टी अध्यक्ष मायावती का निर्णय मान्य है। वह जिसे भी टिकट देंगी उसे पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ाएंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बीके गाैतम ने बताया कि प्रत्याशी के चयन को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। टिकट के दावेदारों के नाम आ रहे हैं, जिन्हें पार्टी अध्यक्ष के पास भेजा जाएगा। वहीं से इस पर निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाॅक्स
वरिष्ठता को लेकर भी थी नाराजगी
नाै अप्रैल को बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रत्याशी के रूप में राकेश कुशवाहा बरुआ के नाम की घोषणा के दाैरान ही पार्टी में उनकी वरिष्ठता को लेकर चर्चा होने लगी थी। बताया जाता है कि पार्टी के कुछ पुराने पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस निर्णय से खुश नहीं थे। दो महीने पहले ही राकेश कुशवाहा समाजवादी पार्टी को छोड़कर बसपा में शामिल हुए थे। प्रत्याशी को निष्कासित करने के बाद अब टिकट के लिए पुराने कार्यकर्ताओं के नामों को लेकर चर्चा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें