फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी-ललितपुर संसदीय सीट पर बसपा का अब तक नहीं खुल सका खाता

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला भी नहीं हो सका सफल
विज्ञापन

विकास सनाड्य
झांसी। बहुजन समाज पार्टी का झांसी-ललितपुर संसदीय सीट पर अब तक खाता भी नहीं खुल पाया है। जबकि, पार्टी के गठन के बाद बसपा इस सीट से लोकसभा के आठ चुनाव लड़ चुकी है, लेकिन इनमें से छह चुनावों में पार्टी मुख्य मुकाबले में नहीं पहुंच पाई। सोशल इंडिया का फार्मूला भी बसपा को इस सीट पर बढ़त नहीं दिला पाया।
बहुजन समाज पार्टी का गठन 14 अप्रैल 1984 को हुआ था। पार्टी ने लोकसभा का पहला चुनाव सन 1989 में लड़ा था। तब झांसी-ललितपुर संसदीय सीट से बसपा ने बाबूलाल स्वर्णकार को प्रत्याशी बनाया था। बसपा प्रत्याशी को महज 35,353 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे। इसके बाद 1991 के चुनाव में बसपा ने दिमान रघुनाथ सिंह लोधी को मैदान में उतारा था। इस चुनाव में बसपा के वोट तो बढ़े थे, परंतु हालात नहीं। बसपा प्रत्याशी 61,708 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे। 1996 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने छंगा प्रसाद साहू को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा, लेकिन वे भी कोई करिश्मा नहीं दिखा पाए। इस चुनाव में भी बसपा तीसरे स्थान पर रही रही थी और प्रत्याशी के खाते में 1,30,281 वोट गए थे। इसके बाद 1999 बसपा ने जयप्रकाश साहू को चुनाव लड़ाया था। इस चुनाव में बसपा चौथे स्थान पर सरक गई थी और पार्टी प्रत्याशी को 1,01,657 मत प्राप्त हुए थे। साल 2004 के चुनाव में बाबूलाल कुशवाहा बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। हालांकि, इस चुनाव में बसपा के वोटों में तो इजाफा हो गया था, परंतु परिणाम फिर भी नहीं बदल पाया था। बाबूलाल 2,12,483 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। इसके बाद 2009 के चुनाव में बसपा ने अपना सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला आजमाते हुए पूर्व मंत्री पं. रमेश कुमार शर्मा पर दांव लगाया था। इस चुनाव में बसपा मुख्य मुकाबले में रही थी। रमेश शर्मा के खाते में 2,05,042 वोट गए थे और वे दूसरे स्थान पर रहे थे। इसके बाद 2014 के चुनाव में भी बसपा ने एक बार फिर अपने सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले को आजमाया और अनुराधा शर्मा को प्रत्याशी बनाया। अनुराधा 2,13,792 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं थीं। जबकि, लोकसभा के पिछले चुनाव में बसपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा था। गठबंधन के चलते बसपा ने यह सीट सपा को दी थी। सपा ने श्यामसुंदर सिंह यादव को चुनाव लड़या था, लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

00000000
हर चुनाव में बढ़ा बसपा का वोट
बसपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह अहिरवार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बसपा झांसी-ललितपुर संसदीय सीट से जीत भले ही हासिल न कर पाई हो, लेकिन हर चुनाव में बसपा का वोट बढ़ा है। जबकि, लोकसभा के दो चुनावों में बसपा को बेहद करीब से हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में भी बसपा पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने जा रही है। परिणाम चौंकाने वाले सामने आएंगे। बसपा को समाज के हर वर्ग के वोट मिलेंगे।
विज्ञापन

00000000
नौ अप्रैल को हो सकता है टिकट का ऐलान
बहुजन समाज पार्टी ने अब तक झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। लेकिन, नौ अप्रैल को पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें झांसी और ललितपुर के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि सम्मेलन में पार्टी प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें