फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: भाभी के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहे देवर ने लगाई फांसी, 20 साल से दोनों का था रिश्ता

Sun, 11 Jun 2023 11:01 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

मृतक करीब 20 साल से अपनी भाभी के साथ ही रह रहा था। उसके फांसी लगाने की वजह मालूम नहीं चल सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के प्रेमनगर के दुर्गापुर इलाके में भाभी के साथ उसके मायके में लिव इन रिलेशन में रह रहे देवर ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह पिछले करीब 20 साल से अपनी भाभी के साथ ही रह रहा था। उसके फांसी लगाने की वजह मालूम नहीं चल सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

लेवा गांव निवासी संतोष राजपूत (50) पुत्र हरनारायण के बड़े भाई हुकुम सिंह की मौत करीब बीस साल पहले हो गई थी। उसकी विधवा पत्नी मायके दुर्गापुर आकर रहने लगी। कुछ दिनों बाद संतोष भी वहां पहुंच गया और अपनी भाभी के साथ रहने लगा था। संतोष यहां रहकर खेती-किसानी करने लगा। वह शराब पीने का आदी था। शनिवार को परिवार के सभी लोग बाहर गए थे।
विज्ञापन

इसी दौरान संतोष ने घर के अंदर पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर-रात जब परिवार के लोग पहुंचे तब वह फंदे पर लटका दिखा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके शव को फंदे से उतारा। प्रेमनगर इंस्पेक्टर आनंद सिंह के मुताबिक उसके आत्महत्या की वजह बहुत अधिक साफ नहीं हुई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें