फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा-साले की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के लड़ावरा मोड़ के पास हुआ हादसा, पुलिस ने मामला दर्जकर डंपर चालक की तलाश शुरू की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



मोंठ। बुधवार रात शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के लड़ावरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों देर रात बाइक से भांडेर में जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद वापस गांव जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया।

थाना शाहजहांपुर के ग्राम सिमरिया निवासी जीजा चंद्रपाल सिंह और ग्राम मबूसा निवासी प्रहलाद सिंह उर्फ बाॅस जो कि रिश्ते में चंद्रपाल का साला लगता है। दोनों भांडेर निवासी देव कुशवाहा के जन्मदिन पार्टी में शामिल होने भांडेर गए हुए थे। देर रात पार्टी से दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। जब दोनों ग्राम लड़ावरा मोड़ के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल होकर गिर पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए मोंठ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद साले प्रहलाद सिंह उर्फ बॉस को मृत घोषित कर दिया। जबकि चंद्रपाल की हालत नाजुक होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। जहां एंबुलेंस से झांसी जाते वक्त रास्ते में चंद्रपाल ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चंद्रपाल के भाई जितेंद्र राजपूत ने बताया कि 17 जुलाई को चंद्रपाल के दोस्त की भांडेर में जन्मदिन पार्टी थी। इसमें चंद्रपाल शामिल होने के लिए अपने चचेरे साले प्रहलाद सिंह को लेकर भांडेर गया था। पार्टी में शामिल होकर देर रात दोनों बाइक से मबूसा लौट रहे थे तभी सड़क हादसे के शिकार हो गए। दो युवाओं की मौत के बाद ग्राम सिमरिया और मबूसा में मातम छाया हुआ है। चंद्रपाल की शादी 2 साल पहले सुगंधा के साथ हुई थी। पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


शाहजहांपुर थाना प्रभारी सुदीप मिश्रा के अनुसार डंपर और बाइक की टक्कर में चंद्रपाल और प्रहलाद की मौत हुई है। दोनों का पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें