टहरौली। ग्राम घुरैया निवासी सरोज पटेल ने थाना टहरौली में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि 18 जुलाई को दोपहर करीब दो बजे वह अपनी बेटी अंजलि और जेठानी ममता देवी के साथ खेत पर फसल की गुड़ाई कर रही थी। इसी दौरान गांव के कृष्णकांत पटेल अपनी मां भगवती पटेल और कुछ अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। बेटी अंजलि ने घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो कृष्णकांत ने मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए सभी मौके से चले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद