फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की विरासत बेच रही भाजपा और पूछते हैं 70 साल में क्या किया

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि भाजपा पूछती है कि कांग्रेस ने 70 सालों में क्या किया? जबकि, खुद कांग्रेस की विरासत को बेचने का काम बीजेपी कर रही है। बोले कि जब किसी परिवार का बुजुर्ग अपनी संपत्ति बनाकर चला जाता है और उसकी औलाद उस संपत्ति को मिटाने पर तुल जाती है, तो उसे नालायक बेटा कहते हैं। ये बात उन्होंने लक्ष्मी गार्डन में हुई झांसी जिला और महानगर की संगठन की बैठक में कही।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश को जोड़ने के लिए राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इसे अभूतपूर्व जनसमर्थन मिल रहा है, जो कि इस बात का संकेत है कि जनता अब देश को तोड़ने वाली ताकतों को मुंह तोड़ जवाब देगी। कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की बात कहते हुए प्रदेश अध्यक्ष बोले कि झांसी नगर निगम में 60 वार्ड हैं। इसमें कम से कम 30 सीटें जीतनी हैं। वहीं, प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि कार्यकर्ता निकाय चुनाव के लिए कमर कस लें। जीत कांग्रेस की ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें