फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयले में मिला 'हीरा': पारीछा पावर प्लांट में मिला डायमंड सरीखा चमकीला पत्थर, अफसर-कर्मचारियों हुई छीना-झपटी

Wed, 22 Feb 2023 08:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

कोयले के ढेर में मिलने की वजह से कर्मचारी उसे हीरा मानकर छु़पा कर बाहर ले गए। इसी दौरान इन लोगों ने इस पत्थर के कई टुकड़े करके सुरक्षा कर्मियों की आंख बचाकर प्लांट से बाहर निकाल लाए।
विज्ञापन
प्लांट से मिले चमकीले पत्थर का टुकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के पारीछा थर्मल पावर प्लांट में कोयले के ढेर से हीरा सरीखा बेहद चमकीला पत्थर मिला है। कोयले की छंटाई में लगे कर्मचारी इसके कई टुकड़े करके अपने साथ घर लेते गए। उधर, जब प्लांट के कुछ अफसरों को इसकी जानकारी हुई तब वह इन कर्मचारियों के घर जा धमके। दो कर्मचारियों से अफसरों ने यह चमकीला पत्थर छीन लिया। उधर, जिन कर्मचारियों के हाथ यह पत्थर आया वह इसे लेकर नदारद हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। उधर, मुख्य महाप्रबंधक एमके सचान ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

पारीछा थर्मल पावर प्लांट में धनबाद, सिंगरौली से कोयले की आपूर्ति होती है। 20 फरवरी सुबह धनबाद की बीसीसीएल साइट से कोयला की रैक पावर प्लांट पहुंची। यहां पहुंचने के बाद इसकी क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया टीम इसकी सैंपलिंग करती है। रैक से कोयले के चुनिंदा ढेर निकालकर इसका परीक्षण होता है। रैक आने के बाद क्वालिटी टीम ने आउट सोर्स मजदूरों की मदद से सैपलिंग शुरू कराई लेकिन, इसी बीच एक टीम के हाथ करीब दो किलो वजन का बेहद चमकीला पत्थर का टुकड़ा हाथ आ गया।
विज्ञापन

कोयले के ढेर में मिलने की वजह से कर्मचारी उसे हीरा मानकर छु़पा कर बाहर ले गए। इसी दौरान इन लोगों ने इस पत्थर के कई टुकड़े करके सुरक्षा कर्मियों की आंख बचाकर प्लांट से बाहर निकाल लाए। उधर, इसकी भनक कोयला डिवीजन के अफसरों को लग गई। दो अफसरों अपने साथ कई कर्मचारी लेकर इन मजदूरों के घर जा धमके। वहां इन कर्मचारियों के घरों की तलाशी लेकर दो चमकीले टुकड़े लेकर अफसर अपने साथ चले गए। उधर, मुख्य महाप्रबंधक एमके सचान का कहना है कि कोयले के ढेर से एक चमकीली वस्तु मिली है लेकिन, इसके हीरा होने की पुष्टि नहीं है। इसकी तलाश कराई जा रही है। पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट मिलने पर ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें