फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द पूरा होगा खड़ैनी-गरौठा मार्ग पर पुल का निर्माण

विज्ञापन
bridge build in garautha road
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड सहित प्रदेश भर में यातायात सुगम बनाने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने झांसी के खडै़नी-बामौर-गरौठा संपर्क मार्ग पर लघु सेतु का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने निर्माण कार्य के लिए धनराशि अवमुक्त करते हुए कहा कि धनराशि का समय से सदुपयोग किया जाए तथा मानक एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए गड़बड़ी पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी। जिले में खडै़नी-बामौर-गरौठा संपर्क मार्ग पर 100.10 लाख रुपये की लागत से लघु सेतु का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें अब तक 57 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई थी। शेष अब अवमुक्त कर दी गई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि निर्माणाधीन सेतुओं का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करें ताकि उनका लाभ आम जनमानस को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें