फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बुंदेलखंड में सज रही दुल्हन की मंडी, कुंवारे खरीद रहे पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बुंदेलखंड में दुल्हन की मंडी भी सज रही है। यह मंडी ओडिशा से लाई गई लड़कियों की है। इस मंडी में कुंवारे आकर बाकायदा लड़कियों को पसंद करते हैं। इसके बाद एजेंट के माध्यम से दुल्हन की बोली लगती है। सबसे अधिक बोली लगाने वाले के हवाले दुल्हन कर दी जाती है। इसके बाद शादी करा दी जाती है। शादी के बाद दुल्हन पर कई बंदिशें होती हैं। इस गिरोह ने सीपरी बाजार में अपना ठिकाना बना रखा है। सीपरी पुलिस को इसकी भनक लगी है। अब पुलिस गिरोह के भंडाफोड़ की तैयारी में है।
ओडिशा के बरगढ़ समेत अन्य जनपदों से शादी के नाम पर लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाला गिरोह सक्रिय है। इस गिरोह के लोगों के संबंध झांसी, ललितपुर, उरई, ग्वालियर तक है। गिरोह के लोग ओडिशा से 10-15 हजार रुपये में लड़कियां खरीदते हैं। इसके बाद इनको यहां लेकर आते हैं। झांसी, उरई, ग्वालियर तक आते-आते इनकी कीमत कई गुना हो जाती है। यहां पहुंचने पर बाकायदा इनकी मंडी सज जाती है। कटेरा, मऊरानीपुर, गुरसराय, गरौठा, उरई, ग्वालियर तक के लोग शादी करने के लिए दुल्हन पसंद करने पहुंच जाते हैं। इसके बाद शुरू होता है भाव तय करने का खेल। जरूरत और पसंद के हिसाब से लड़कियों की कीमत तय होती है। इनका दाम 80 हजार से एक लाख रुपये तक पहुंच जाता है। सौदा तय होने पर लड़की उनको सौंप दी जाती है। इसके बाद शादी भी करा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद भी इन लड़कियों को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होती। एक साल तक इनको कहीं जाने नहीं दिया जाता। परिवार के लोगों से भी मिलने की बंदिश रहती है। बच्चा होने पर ही उनको कहीं जाने की इजाजत मिलती है। बिना पति के मायके भी नहीं जाने दिया जाता। गिरोह के लोग हर दूसरे माह यहां पहुंचते हैं। सीपरी बाजार इलाके में इन लोगों ने बाकायदा होटल किराये पर ले रखा है। यहां से शादियां तय होती हैं। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें