फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तरफ घूस ही घूस...तहसीलों में कई दफा मिल चुके इसके सबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। यह कोई पहली मर्तबा नहीं है जब किसी लेखपाल का घूस लेते वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले भी इस प्रकार के वीडियो प्रशासन से लेकर शासन तक पहुंच चुके हैं लेकिन बावजूद इसके भ्रष्ट तंत्र पर लगाम नहीं कस पा रही है। घूस में घिरे कई लेखपाल तो खुलेआम अफसरों को भी पैसा पहुंचाने की बात कर चुके हैं। इतना ही नहीं तहसीलों की रिश्वतखोरी से दुखी लोग मुख्यमंत्री से लेकर विभागीय अफसरों तक के चक्कर काटकर थक चुके हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों एक लेखपाल का घूस लेते वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह जमीन की नाप कराने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। किसान ने कहा कि वह चेक दे सकता है तो लेखपाल ने कहा था कि रिश्वत चेक में नहीं ली जाती। लेखपाल ने बातचीत में रिश्वत का पूरा नेटवर्क बताया था।
छह लेखपाल रिश्वत लेते पकड़े गए
झांसी। जनपद में तैनात कई लेखपालों का रिकार्ड दागदार है। पिछले वर्षों में भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता छह लेखपालों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ चुका है। इसके अलावा एक लेखपाल को सिविल कोर्ट द्वारा पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई। एक लेखपाल का घूस लेते जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें वह आरोप लगा रहा था कि पैसा केवल वही नहीं रखते, हिस्सा अधिकारियों तक जाता है। अफसरों के तमाम काम उन लोगों को करने पड़ते हैं। रिश्वतखोरी का पूरा नेटवर्क लेखपाल कई बार खोल चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी हालात सुधर नहीं पा रहे हैं। झांसी के साथ ही गोंडा में भी लेखपालों का वीडियो कई बार वायरल हो चुका है। जमीन से अवैध कब्जा हटवाने के नाम पर पैसा मांगा जा रहा था। महोबा में भी लेखपाल गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन

समाधान दिवस में भी खूब गूंजती शिकायतें
झांसी। समाधान दिवस में भी अवैध कब्जों की खूब शिकायतें गूंजती हैं। कहीं कब्जा हटवाने के नाम पर लेखपाल पर पैसे मांगने का आरोप लगता है तो कहीं जमीन संबधित कागजात तैयार करने के नाम पर पैसा मांगा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें