बेवजह घर से निकल रहे लोगों के चालान काटे गए।
झांसी। रविवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन का रुख सख्त रहा। बेवजह घर से बाहर निकलने वालों को वापस लौटाया गया और धड़ाधड़ चालान भी काटे गए। इलाइट चौराहे पर जिलाधिकारी खुद अपनी टीम के साथ चेकिंग में जुटे रहे। कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा प्रति सप्ताह शनिवार और रविवार को लॉकडाउन घोषित किया गया है। बावजूद, तमाम लोग इसके उल्लंघन से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ रविवार को प्रशासन का रुख सख्त रहा। जगह - जगह पुलिस की चौकसी रही। सड़कों पर घूमने वालों को पुलिस की रोकटोक का सामना करना पड़ा। बेवजह घर से बाहर निकलने वालों के धड़ाधड़ चालान काटे गए।