फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ब्राह्मण महामंडल ने की पूर्व विधायक की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बसपा से पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार की देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से लोगों में आक्रोश फैल गया है। युवा ब्राह्मण महामंडल ने उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाई है। उन्होंने एक ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा, जिसमें गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बताया गया कि पूर्व विधायक के शब्दों से सनातन धर्म मानने वाले लोगों को ठेस पहुंची है। ज्ञापन पर राजेश दुबे, अवधेश कौशिक, अभिषेक नायक, आशीष गोस्वामी, नेहा तिवारी, शुभम देवलिया, ब्रजेश तिवारी, पंकज तिवारी आदि के हस्ताक्षर बताए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें