फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बॉक्सिंग छात्रावास के खिलाड़ियों ने किया झांसी का नाम रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। बहराइच में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में झांसी के तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण, एक ने रजत और तीन ने कांस्य पदक हासिल किया। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स के बॉक्सिंग छात्रावास के मुक्केबाजों ने बहराइच में झांसी का नाम रोशन कर दिया। सत्यम गुप्ता ने 52 किग्रा भारवर्ग में, शुभम यादव ने 57 किग्रा भारवर्ग में और प्रवल प्रताप ने 60 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी प्रकार से पृथ्वी ठाकुुर ने 63 किग्रा भारवर्ग में रजत और प्रिंस पाल ने 54 किग्रा भारवर्ग में, अनुज गिरी ने 66 किग्रा भारवर्ग में व दीपक यादव ने 70 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सुरेेश बोनकर ने खिलाड़ियों को बधाई दी और बताया कि सभी आवासीय छात्रावास के बालक वर्ग को उप क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार प्रशिक्षित करते हैं। इस मौके पर अब्दुल हमीद, सचिव बॉक्सिंग संघ, अनूप शाक्य, निशि शुक्ला, अंकुर राणा, विकास उपाध्याय व राजा खान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें